ब्राजील में बांध टूटा, 15 की मौत

द फनडाओ बांध गुरुवार को शाम लगभग 4.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) टूट गया, जिसके बाद बेंटो रॉड्रिग्स शहर में पानी फैल गया और कीचड़ हो गया।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में पानी भर गया है, इमारतें पानी में डूबी हुई हैं और वाहन बह गए हैं।

ब्राजील के आयरन एंड बेस मेटल इंडस्ट्री संघ ‘मेटाबेस’ के 15 श्रमिकों की मौत हो गई है।

समाचार पोर्टल ‘जी1’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में लगभग 45 लोग लापता हैं, जिनमें से 30 लोग उस समय बांध पर काम कर रहे थे।

हालांकि, मिनास गेरैस की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

बांध से लगभग 20 किलोमीटर दूर मैरियाना शहर के लोगों ने बेंटो रॉड्रिग्स के लोगों के लिए भोजन, पानी और अन्य चिकित्सीय सामानों की आपूर्ति के लिए सामूहिक अभियान शुरू कर दिया है।

मैरियाना के सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव ब्राज एजेवेडो का कहना है कि यहां की हालत गंभीर है और अधिक कीचड़ फैलने की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493