बिहार : पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

समस्तीपुर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह पुलिस ने पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शवों को बरामद किया।

पुलिस को शक है कि दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ से लटकाया गया है।

विभूतिपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी सुनील कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर आलमपुरडीह गांव के पास एक पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शवों को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान आलमपुरडीह गांव निवासी दीपक कुमार (26) और मधुप्रिया (22) के रूप में हुई है।

सुनील ने संदेह जताया, “प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने प्रतिष्ठा के लिए हत्या की आशंकाओं के आधार पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।”

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493