काबुल, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 30 आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठावान थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिला गवर्नर हाजी मोहम्मद गालिब ने बताया कि सशस्त्र बलों ने आचिन जिले में गुरुवार रात को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें अब तक आईएस के प्रति निष्ठा रखने वाले 30 आतंकवादी मारे गए।
हालांकि, उन्होंने सुरक्षाबलों की ओर से किसी के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
dharmpath.com dharmpath