महंगाई घटाने आरबीआई के मौद्रिक ढांचे से जुड़ी सरकार : मोदी

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक मौद्रिक ढांचे में शामिल हुई है।

मोदी ने यहां आयोजित दिल्ली आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमने राजकोषीय समेकन पर एक प्रणाली शुरू की है। हम पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक मौद्रिक ढांचे में शामिल हुए हैं।”

मोदी ने कहा कि जबसे उन्होंने सत्ता संभाली है, लगभग सभी महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतों के आधार पर भारत बेहतर कर रहा है।

बैंकिंग क्षेत्र के विकास पर मोदी ने कहा कि 19 महीनों के दौरान 19 करोड़ लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है।

मोदी ने कहा, “जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों में आज की तारीख में 26 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। मेरे लिए जेएएम (जन-धन, आधार, मोबाइल) दृष्टिकोण अधिकतम उपलब्धि है।” उन्होंने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि हुई है और हाल के समय में महंगाई घटी है।

उन्होंने कहा कि भारत को रोजगार सृजन करने वाले देश के रूप में जाना जाए न कि रोजगार ढूंढने वाले देश के रूप में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493