बेंगलुरू में चलती बस में नर्स से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)

बेंगलुरू, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरू के होस्कोटे इलाके में चलती बस में 19 साल की एक नर्स के साथ बस के चालक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान बस का क्लीनर बस चला रहा था। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह वारदात गुरुवार रात को बेंगलुरू के होस्कोटे में हुई।

बेंगलुरू ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक एस.आर.रमेश ने यहां आईएएनएस को बताया कि दोनों आरोपियों चालक रवि (26) और क्लीनर मंजूनाथ (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नर्स बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर होस्कोटे में एक नर्सिग होम में काम करती है, जहां पहुंचने के लिए वह सुलीबेले से बस में सवार हुई थी। चालक ने नर्स को बस में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

रमेश ने बताया, “आरोपी ने क्लीनर से बस चलाने को कहा और इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसे बाद में नागागोंडानाहल्ली में सड़क किनारे फेंक दिया।”

पीड़िता ने अस्पताल के चिकित्सकों को अपनी आपबीती बताई तो फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बस का पंजीकरण पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश का है।

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को 23 वर्षीय एक महिला के साथ भी बेंगलुरू में एक चलती वैन में चालक और क्लीनर द्वारा दुष्कर्म किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493