बंगाल : जंगली हाथियों के कुचलने से ग्रामीण की मौत

कोलकाता, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के एक गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला, जबकि अन्य दो घायल हो गए हैं।

एक ग्रामीण ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया, “हाथी गलसी गांव में घुसे और भोजन तलाशने लगे। इस प्रक्रिया में हाथियों ने एक व्यक्ति को मार डाला, वह अपने घर के बाहर सो रहा था। उस व्यक्ति की पत्नी सहित दो अन्य घायल हो गए।”

‘हुल्ला पार्टी’ या सचल हाथी दस्ते को जंगली हाथियों के झुंड को गांव के बाहर करने के लिए स्थानीय वन अधिकारियों की मदद ली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493