उप्र : फूलन सेना के समर्थन में आई भाजपा

साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि 19 नवंबर को भाजपा सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में फत्तेराय के टोला कांड को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसमें भाजपा भी बढ़-चढ़कर योगदान करेगी। इसे रावण राज खात्मा रैली के रूप में मनाया जाएगा।

समर्थन करते हुए कौमी एकता दल के नगर कमेटी प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने सभी राजनीति एवं सामाजिक संगठनों से लड़ाई में सहयोग एवं समर्थन देने का आह्वान किया।

फूलन सेना ने पुनर्मतदान, आरोपियों के गिरफ्तारी और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर फूलन सेना की सदस्य कमला निषाद, सीताराम निषाद, आफताब, द्वारिका निषाद, संतोष, अशोक, सुरेश, राजेश, शांति देवी व कमली देवी भी मौजूद रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493