नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए आश्वस्त हैं।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ‘टाइम्स नाऊ’ समाचार चैनल को बताया, “मुझे पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी। मैं जीत के लिए आशान्वित हूं।”
पात्रा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हवाले से बताया कि पार्टी के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करना काफी जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath