नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह कुहासा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पूरा दिन आंशिक रूप से बदली छाए रहने की संभावना जताई है।
दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 68 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.1 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath