भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह ठंडक में इजाफा हुआ। रात के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह मौसम राहत भरा। आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।
राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, इंदौर में 18 डिग्री, ग्वालियर में 17.5 डिग्री और जबलपुर में 20 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इंदौर में 32.6 डिग्री, ग्वालियर में 31.9 डिग्री और जबलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।