बिहार चुनाव : जद (यू) आगे (लीड-1)

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा सीटों के परिणामों के लिए रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला महागठबंधन आगे निकल गया है।

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को पीछे छोड़ नीतीश कुमार का जनता दल (युनाइटेड) और इसके सहयोगी दल-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस आगे निकल गए हैं।

पटना में जद (यू) नेता पवन वर्मा ने कहा, “महागठबंधन जीत की ओर बढ़ गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के लिए हार है।”

उन्होंने कहा, “हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।”

मतगणना केंद्रों से मिल रहे रुझानों के अनुसार, महागठबंधन के उम्मीदवार 115 सीटों पर आगे चल रहे हैं और भाजपा के गठबंधन वाले उम्मीदवार 93 सीटों पर आगे हैं। छोटे दल सात सीटों पर आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493