बिहार चुनाव : भाजपा ने हार मानी

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में महागठबंधन से पिछड़ने के बाद अपनी हार स्वीकार कर ली है।

पार्टी ने हालांकि महागठबंधन के सामाजिक समीकरण के गुना-गणित को उसके आगे निकलने का मुख्य कारक बताया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा सिर्फ गठबंधन समीकरण की वजह से पिछड़ गई।”

वहीं, भाजपा के उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, “हम लोगों के मन को समझने में नाकाम रहे। हमें हमारी चुनावी रणनीति बदलनी होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493