बिहार की जनता ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया : लालू

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में महागठबंधन को मिली भारी बढ़त के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक-दूसरे के गले मिले और एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर लालू प्रसाद ने राज्य की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ कर दिया है।

लालू ने पत्रकारों से कहा, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास और तरक्की करेंगे तथा किसान, मजदूर, पिछड़े समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।”

उन्होंने फिर दोहराया कि भाजपा को देश की गद्दी पर रहना देश हित में नहीं है, इस कारण 10 दिनों बाद नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से एक जन आंदोलन शुरू करेंगे।

लालू ने मजाकिया लहजे में कहा कि चुनाव परिणाम यह साबित करता है कि उनका एक्जिट पोल सबसे सही था। उनके सामने सभी एक्जिट पोल फेल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493