नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना में महागठबंधन ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 147 पर आगे चल रहा है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) ने पहली जीत बांका जिले के अमरपुर विधानसभा सीट से दर्ज की। यहां से जद (यू) के जनार्दन मांझी ने जीत दर्ज की।
मांझी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मृणाल शेखर को 11,773 वोटों के अंतर से हराया। मांझी को 73,707 वोट मिले। मांझी ने 2010 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, महागठबंधन अब तक 29 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है, जबकि यह 147 सीटों पर आगे है।
महागठबंधन में जद (यू) ने 15 सीटें जीती है, जबकि राजद ने नौ और कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।
जद (यू) 57 सीटों पर आगे है, जबकि राजद 70 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है।
dharmpath.com dharmpath