श्रीलंका में प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु के निधन पर राष्ट्रीय शोक

कोलंबो, 8 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में सरकार ने सम्मानित बौद्ध भिक्षु मदुलुवावे सोबिता के निधन पर रविवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।

कोलंबो, 8 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में सरकार ने सम्मानित बौद्ध भिक्षु मदुलुवावे सोबिता के निधन पर रविवार को राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोबिता का सिंगापुर में इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया।

सोबिता ने बीते साल राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे और इनकी सरकार को हटाने और मैत्रीपाला सिरिसेना के समर्थन में जन आंदोलन शुरू किया था। उनके आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला था।

उन्होंने संवैधानिक सुधारों की मांग की थी। इनमें राष्ट्रपति की शक्तियों को कम करना भी शामिल था। सिरिसेना ने उनकी मांगों पर सहमति जताई थी और जनवरी में राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लिया था। चुनाव में वह विजयी रहे थे।

सरकार ने कहा है कि सोबिता का अंतिम संस्कार गुरुवार को संसद भवन के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

राष्ट्रपति सिरिसेना ने कहा है कि उन्हें सोबिता के निधन से बेहद दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सोबिता के सपनों के श्रीलंका के निर्माण की कोशिश करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493