आलिया, कंगना प्रतिभाशाली : सोनाक्षी

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में ज्यादातर अभिनेत्रियों के बीच लड़ाई की बातचीत सामने आई है, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को अभिनेत्रियों की प्रशंसा से कोई मलाल नहीं है। सोनाक्षी का कहना है कि अभिनेत्री कंगना रनौत और आलिया भट्ट प्रतिभाशाली हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि वह ‘क्वीन’ जैसी फिल्म करने को इच्छुक हैं।

ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान, जब कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनकी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछा और पूछा कि कौन-सा किरदार वह निभाना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, मुझे लगता है कि आलिया और कंगना शानदार हैं।

सोनाक्षी फिल्म ‘लुटेरा’ में गंभीर किरदार निभाने के लिए काफी सराही गई हैं।

अनुभवी अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने अपने प्रशंकों को अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ का इंतजार करने के लिए कहा, इसमें वह एक बार फिर गंभीर किरदार में नजर आएंगी।

उल्लेखनीय है कि 2011 की एक्शन-थ्रिलर ‘मौन गुरु’ की रीमेक में कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्यप और अमित साध जैसे सितारे भी अपने अभिनय का जलवा बिखेंरेगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493