ेउप्र : सराफा कारोबारी के बेटे का शव मिला

पुलिस के अनुसार, सहातपुरा मोहल्ले के रहने वाले सराफा कारोबारी संजय वर्मा का बेटा आकाश दो दिन पहले लापता हो गया था। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजय का कहना था कि कुछ लोगों ने उनको फोन कर 40 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में संजय के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, पर कुछ पता नहीं चल सका था।

बताया जाता है कि रविवार सुबह बलिया रोड के पास झाड़ियों में बोरे में बंद आकाश का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और गले पर गमछा बंधा हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि अकाश की गमछे से गला कसकर हत्या की गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493