लंदन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय उद्योगपति स्वराज पॉल के बेटे अंगद पॉल की यहां अपने पेंटहाउस की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मीडिया की एक रपट से सोमवार को यह जानकारी मिली।
अंगद रविवार रात को आठवीं मंजिल से एक दूसरी इमारत की छत पर गिरा।
मिरर ऑनलाइन की एक रपट के मुताबिक, चिकित्साकर्मियों ने घटनास्थल पर ही अंगद पॉल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा कि कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं।
अंगद लंदन के बाकेर स्ट्रीट स्थित कपारो इंडस्ट्रीज स्टील कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
dharmpath.com dharmpath