चीन में मची भगदड़, 16 विद्यार्थी घायल

बीजिंग, 9 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के जियांगशु प्रांत में सोमवार को एक इनडोर मनोरंजन पार्क में मची भगदड़ में प्राथमिक स्कूल के 16 विद्यार्थी घायल हो गए।

घायल सभी विद्यार्थी नानजिंग याहुआ एक्सपेरिमेंटल प्राइमरी स्कूल के हैं और उनकी हालत स्थिर है।

दो विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज नानजिंग चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल के इंटेसिव केयर यूनिट में चल रहा है।

भगदड़ होंगयांग प्लाजा में हैप्पी वर्ल्ड के एक एक्सलेटर पर मची।

मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493