राजनाथ ने बाढ़, सूखा राहत पर बैठक की

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ और सूखे से प्रभावित राज्यों को केन्द्रीय मदद देने के लिए सोमवार को यहां एक उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) के साथ बैठक की।

इस समिति की बैठक में केन्द्रीय वित्त, कंपनी कार्य तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान, कृषि सचिव सिराज हुसैन और गृह, वित्त और कृषि मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, समिति ने प्राकृतिक आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित राज्यों का दौरा करने वाले केन्द्रीय दलों की रपटों पर आधारित प्रस्तावों की समीक्षा की।

बयान में कहा गया है कि उच्चस्तरीय समिति ने सूखे से हुए भारी नुकसान के लिए कर्नाटक को 1540 करोड़ रुपये तथा और बाढ़ से हुई क्षति के लिए गुजरात को 562 करोड़ रुपये की सहायता राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से देने की मंजूरी दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493