एटीपी रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंचे नडाल

पेरिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए पांचवें पायदान पर पहुंच गए, जबकि सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक शीर्ष पर कायम हैं।

इस वर्ष एक भी ग्रैंड स्लैम या मास्टर्स-1000 खिताब नहीं जीत सके नडाल को पेरिस मास्टर्स में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने का फायदा मिला।

वहीं सर्बिया को नोवाक जोकोविक रविवार को पेरिस मास्टर्स खिताब जीतने के साथ शीर्ष पर और मजबूत हो गए।

स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका चौथे, चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख छठे और स्पेन के ही डेविड फेरर सातवें पायदान पर हैं।

अमेरिका के जॉन इज्नेर ने दो स्थान ऊपर उठते हुए 11वां स्थान हासिल किया, जबकि क्रोएशिया के मारिन सिलिक दो स्थान गिरकर 13वें पायदान पर खिसक गए।

एटीपी रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 15,285 अंक

2. एंडी मरे (ब्रिटेन) : 8,470 अंक

3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 7,340 अंक

4. स्टानिस्लास वावरिंगा (स्विट्जरलैंड) : 6,500 अंक

5. राफेल नडाल (स्पेन) : 4,630 अंक

6. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) : 4,620 अंक

7. डेविड फेरर (स्पेन) : 4,305 अंक

8. की निशिकोरी (जापान) : 4,305 अंक

9. रिचर्ड गैस्क्वेट (फ्रांस) : 2,850 अंक

10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) : 2,635 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493