कांग्रेस का बिहार सरकार में शामिल होने का संकेत

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को संकेत किया कि वह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकती है।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को संकेत किया कि वह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकती है।

बिहार सरकार में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता सी.पी. जोशी ने कहा, “जब हम कहते हैं कि हमने बिहार के लोगों से वादा किया है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि सात सूत्री कार्यक्रम लागू किया जाए। लिहाजा स्वाभाविक रूप से हम सभी पहलुओं पर विचार करेंगे। हम इसके लिए बिहार के लोगों के ऋणी हैं।”

अन्य राज्यों में अन्य दलों के साथ इसी तरह का गठबंधन बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “यह सब संबंधित राज्यों में राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की संगठनात्मक शक्ति पर निर्भर करेगा।”

जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 178 सीटें जीत कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा और उसके सहयोगियों को मात्र 58 सीटें मिल पाईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493