उप्र : फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर सर्राफ के घर लूटपाट

पुलिस के अनुसार, गेट्रर नोएडा के दादरी इलाके में सराफा कारोबारी राकेश प्रकाश अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार की शाम उनके घर सात से आठ लोग पहुंचे। उन लोगों ने पहले तो खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और तलाशी के नाम पर घर के अंदर घुस गए।

घर के अंदर घुसते ही बदमाशों ने सर्राफ के पूरे परिवार को बंधक बना लिया और सभी पर असलहा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर से सभी कमरों की तलाशी ली और घर से एक लाख की नकदी व लाखों के जेवरात लूट ले गए। कुछ देर के बाद जब सराफा कारोबारी घर पहुंचे तो उन्हें इस वारदात का पता चला।

उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसएसपी किनर.एस, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट टीम पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493