दोहरी खुशी लेकर आया जन्मदिन : तेजस्वी

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव का 26 वां जन्मदिन सोमवार को दोहरी खुशी लेकर आया। तेजस्वी ने यह जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया।

तेजस्वी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित हुए हैं।

क्रिकेटर रहे तेजस्वी ने सोमवार को अपना जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई देने वालों की लंबी कतार लगी रही। लालू के आवास पर कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिठाई देकर तो फूल माला भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

तेजस्वी इस चुनाव में सबसे कम उम्र के विजयी उम्मीदवार हैं।

तेजस्वी पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल कर ली। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा, “पार्टी की जीत और जन्मदिन से उत्साह दोगुना है। यह जन्मदिन दोहरी खुशी का मौका लाया है।”

उन्होंने मंत्री पद मिलने या उपमुख्यमंत्री बनने मिलने के प्रश्न पर सधे अंदाज में कहा कि महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता विकास होगी। जनता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है और पार्टी जो भी नेतृत्व या काम सौंपेंगी उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा।

उन्होंने कहा, “बिहार को लालू प्रसाद और नीतीश कुमार से भी कोई अच्छी तरह समझ स्कता है और विकास कर सकता है?”

इस क्रम में हालांकि तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावी सभा में लालू प्रसाद पर बेटों को ‘सेट’ करने की बात कही थी परंतु भाजपा नेता के सभी बेटे हार गए, और जनता ने हमें जीत का सेहरा बांध दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही किसी को ‘सेट’ करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493