उप्र : घायल पत्रकार की दूसरी बेटी की भी मौत

शाहजहांपुर के रामनगर कालोनी में रहने वाले पत्रकार सुशील शर्मा (45) के परिवारीजन में रामविलास नैमिष में रहते हैं। उनके परिजन शुक्रवार को नैमिष से वैगनआर कार से यहां से दर्शन करके अपने घर वापस जा रहे थे।

सीतापुर हरदोई मार्ग पर थाना क्षेत्र टडियावां के शिवलाल पुरवा के पास वैगन आर और रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आयुषी उर्फ रीशू (3) की मौके पर ही मौत हो गई। सुशील शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा (40), पुत्री शिवांगी (14), सौम्या (12) मंजरी (8) पुत्र विशाल (13) व अज्ञात चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को गंभीर हालत मे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया था।

इस हादसे में घायल पत्रकार की दूसरी बेटी मंजरी ने भी इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों मे मातम का माहौल है। बताया जाता है कि घायलों के सिवा उनके परिवार मे कोई और नहीं है।

रविवार को जिले में पहुंचे शाहजहापुर के कुछ पत्रकारों ने आयुषी के शव का पीएम कराकर उसका उसके गृह जनपद मे अंतिम संस्कार किया था। लेकिन देर रात मिली इस हृदय विदारक जानकारी के बाद शाहजहांपुर के पत्रकारों मे भी शोक की लहर दौड़ गई। टडियावां थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493