उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मंगलवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान राम के जीवन के महान आदर्शो और नैतिकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।

अंसारी ने कहा, “मैं दिवाली के शुभ अवसर पर हमारे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “परंपरागत जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशी लेकर आए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493