बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने इस बात को भी दरकिनार कर दिया कि पार्टी अहंकारी हो गई है।

सिंह ने कहा, “बिहार में हार के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और हमारे दल में अहंकार नहीं है। हम अहंकार करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। प्रधानमंत्री लोगों से संवाद की हर संभव कोशिश कर रहे थे और उसमें कुछ भी गलत नहीं है।”

गौरतलब है कि जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने विधानसभा की 243 सीटों में से 178 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को केवल 58 सीटें ही मिल पाईं।

राजनाथ ने कहा कि बिहार में सामाजिक समीकरण महागठबंधन के पक्ष में गया।

राजनाथ ने कहा, “चुनावी रैलियों और मुलाकातों में हमें जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन वह वोटों में परिवर्तित नहीं हो पाई।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493