जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5

चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-15 और अरबसैट-6बी को अपने प्रक्षेपण यान एरियन5 के जरिए फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से मंगलवार शाम अंतरिक्ष के लिए छोड़ने की तैयारी में है।

एरियनस्पेस ने मंगलवार तड़के जारी एक बयान में कहा है कि फ्रेंच गुयाना में स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र को एक और एरियन5 रॉकेट की आपूर्ति की गई है।

रॉकेट को सोमवार को एसेम्बली इमारत से निकालकर प्रक्षेपण केंद्र पर पहुंचाया गया।

रॉकेट भारतीय समयानुसार 11 नवंबर को तड़के 3.04 बजे से 3.47 बजे के बीच दागा जाएगा।

भारतीय उपग्रह जीसैट-15 को दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही समर्पित नौवहन सहायता और आपात सेवाएं देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित यह उपग्रह एरियनस्पेस द्वारा प्रक्षेपित 15वां उपग्रह होगा।

भारतीय उपग्रह की उम्र 12वर्षो की होगी और इसमें 24कू-बैंड ट्रांस्पोंडर (रेडियो संकेतों के स्वाचालित रिसीवर्स और ट्रांसमीटर) और दो जीएजीएएन (जीपीएस एडेड जियो अगुमेंटेड नेविगेशन) ट्रांस्पोडर लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493