पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को दिवाली पर्व के मौके पर बिहारवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
कोविन्द ने अपने संदेश में कहा, “दिवाली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमृत तत्व की ओर अभिमुख होने की सत्प्रेरणा देता है। यह बाहरी दुनिया को प्रकाशपूर्ण करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण को भी आलोकित करने की सीख देता है।”
उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक समरसता और सद्भावना को सुदृढ़ता प्रदान करता है।
राज्यपाल ने इस पर्व पर बिहार के लोगों से सामाजिक सद्भाव और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे हमारी सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय एकता को अधिक समृद्घि और सुदृढ़ता प्राप्त हो सकेगी।
dharmpath.com dharmpath