अरबाज का बेटा 13 साल का हुआ

मुंबई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता अरबाज खान ने सोमवार को अपने बेटे अरहान के 13वें जन्मदिन पर बेटे के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। अरहान उनका और मलाइका अरोड़ा खान का बेटा है।

अरबाज ने सोमवार को अपने बेटे के साथ अपनी ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर साझा की, तस्वीर में अरबाज का बेटा काफी छोटा है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हमारा छोटू आज 13 साल का हो गया है। प्रिय अरहान जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप आधिकारिक रूप से अब बड़े हो गए हैं। आप हमेशा स्वस्थ और सुखी रहें। मम्मा, पापा की तरफ से प्यार।”

अरबाज फिलहाल मलाइका के साथ टेलीविजन रियलिटी शो ‘पॉवर कपल’ की मेजबानी करने को उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493