दक्षिण अफ्रीका में जल संकट गहराया

द्विस्तरीय जल प्रतिबंध के हिस्से के रूप में उपभोक्ताओं और व्यापारिक संस्थानों को सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक अपने बगीचे में पानी नहीं डालने का अनुरोध किया गया है और स्नानघरों और स्वीमिंग पुलों में पानी भरने से बचने के लिए कहा गया है।

उपभोक्ताओं को स्नानघरों में इस्तेमाल किए गए पानी का दोबारा इस्तेमाल करने व स्नान में अधिक पानी बर्बाद न करने का आग्रह किया गया है।

जल पर प्रतिबंध न लगाने का पिछले सप्ताह शहर द्वारा लिए गए संकल्प के बावजूद यह व्यवस्था सामने आई है।

शहर के अधिकारियों ने कहा कि ये उपाय इसलिए किए जा रहे हैं, क्योंकि जलाशयों का स्तर नीचे चला गया है।

अधिकारियों ने कहा कि रैंड वाटर से जल के इस्तेमाल पर नियंत्रण संबंधी नोटिस मिलने के बाद इसे अमल में लाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493