फतेहपुर, 10 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में चौड़गरा के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक लगभग 35 वर्षीय के दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुची 108 नंबर एम्बुलेंस से घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है।
dharmpath.com dharmpath