भोपाल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक मौसम में आए इस बदलाव की वजह जलवायु परिवर्तन मान रहे हैं। विभाग ने वाले दिनों में मौसम के मिजाज तल्ख बने रहने के आसार जताए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री, इंदौर में 18 डिग्री, ग्वालियर में 17.8 डिग्री और जबलपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, इंदौर में 32 डिग्री, ग्वालियर में 33.2 डिग्री और जबलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath