लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार सुबह गुनगुनी धूप रही। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप रहेगी और आसमान साफ रहेगा। पूर्वाचल के अधिकांश जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
इसके अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर में 17.3 डिग्री, गोरखपुर में 18 डिग्री, झांसी में 19 डिग्री और इलाहाबाद में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath