उप्र में फिलहाल मैगी पर प्रतिबंध जारी

लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसए) द्वारा मैगी की बिक्री व भंडारण पर लगे प्रतिबंध को हटाने संबंधी लिखित आदेश मिलने के बाद ही प्रदेश में मैगी की बिक्री दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अपर आयुक्त (प्रशासन) राम अरज मौर्या ने बताया कि फिलहाल मैगी उत्पाद से जुड़ी कंपनी नेस्ले इंडिया मुंबई उच्च न्यायाल के आदेश के आधार पर मैगी की बिक्री शुरू करने की बात कह रही है।

इस संबंध में एफएसडीए प्रशासन को अभी तक केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रतिबंध हटाने का कोई निर्देश नहीं मिला है। इसलिए प्रदेश में मैगी को अभी बिकने नहीं दिया जाएगा।

एफएसडीए के अपर आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493