अर्जेटीना के खिलाफ शुरुआत करना चाहता हूं : काका

रियो डी जेनेरियो, 11 नवंबर (आईएएनएस)। एसी मिलान और रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी काका ने मंगलवार को कहा कि वह ब्राजील के विश्वकप क्वालीफायर में गुरुवार को अर्जेटीना के खिलाफ होने वाले मैचे से अपने खेल की शुरुआत करने की उम्मीद कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीय खिलाड़ी पिछले महीने चिली के साथ हुए मैच में ब्राजील टीम के पहले मैच में एक अप्रयुक्त विकल्प थे।

काका को वेनेजुएला के साथ हुए मैच के दौरान आखिरी बचे 15 मिनटों के लिए टीम में शामिल किया गया था। ब्राजील ने इस मैच में वेनेजुएला को 3-1 से हराया था।

ब्राजील न्यूज पोर्टल ‘ग्लोबोईस्पोर्टे’ को काका ने बताया, “निश्चित रूप से हर कोई खेलना चाहता है, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझे।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां पीछे बेंच पर बैठने नहीं आया हूं। मैं यहां लड़ने आया हूं, लेकिन हमेशा की तरह सही और सम्मानजनक तौर पर।”

ब्राजील के लिए विश्व कप 2010 में खेलने के बावजूद काका का मानना है कि उनके पास राष्ट्रीय टीम को देने के लिए अभी कई प्रस्ताव हैं।

ब्यूनो आयर्स में विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में 17 नवंबर को पेरू से भिड़ने के बाद ब्राजील का सामना अर्जेटीना से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493