पर्दे पर खुद को देखना पसंद नहीं : जॉनी डेप

लॉस एंजेलिस, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी डेप का कहना है कि उनके लिए बड़े पर्दे पर खुद को अभिनय करते देखना मुश्किल है।

वेबसाइड ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, डेप ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “मुझे खुद को पर्दे पर देखना पसंद नहीं। मैं इसके लिए खड़ा नहीं हो सकता।”

लोकप्रिय अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह अपने कॅरियर के शुरुआती वर्षों में अपने ऑडिशन के डर से गुजर रहे थे।

उन्होंने कहा, “मैं थोड़ा बेवकूफ था। मेरा मानना था कि यह (ऑडिशन) प्रक्रिया दूर तक लेकर जाती है, इसलिए मेरे दिमाग में हमेशा यह विचार रहता था कि यह बहुत अच्छी राह है और यह असहज जगह है, जहां आपको हमेशा ‘जागृत’ रहने की जरूरत है।”

डेप ने साझा किया कि वह सिर्फ पटकथा के संवाद पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जान-बूझकर अन्य दिशाओं में ध्यान नहीं देते।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493