चेतिया के प्रत्यर्पण का श्रेय मोदी न लें : गोगोई

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि उल्फा नेता अनूप चेतिया को बांग्लादेश से भारत लाए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं लेना चाहिए।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने बुधवार को कहा कि उल्फा नेता अनूप चेतिया को बांग्लादेश से भारत लाए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं लेना चाहिए।

गोगोई ने कहा कि सच तो यह है कि उन्होंने ही उल्फा और सरकार की वार्ता को सफल बनाने के लिए चेतिया को भारत लाए जाने की बात लगातार उठाई थी।

गोगोई ने एक टीवी चैनल से कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह (चेतिया को स्वदेश लाना) मोदी की सफलता है। इसकी वजह भूमि विधेयक और मैं हूं। यह इसलिए है, क्योंकि मैं उल्फा नेता को वापस लाने के लिए लगातार जोर देता रहता था, ताकि शांति वार्ता आगे बढ़ सके।”

गोगोई ने कहा कि वह केंद्र सरकार को लिखेंगे कि चेतिया को असम को सौंप दिया जाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493