फीफा ने रियो ओलम्पिक कार्यक्रम की घोषणा की

रियो डी जनेरियो, 11 नवंबर (आईएएनएस)। फीफा ने ब्राजील की मेजबानी में अगले वर्ष होने वाले ओलम्पिक खेलों में पुरुष वर्ग की फुटबाल कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

फीफा ने कहा है कि ओलम्पिक में पुरुष वर्ग के फुटबाल के ग्रुप चरण के मैच ब्रासीलिया और सल्वाडोर में खेले जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो ओलम्पिक में फुटबाल स्पर्धाएं चार अगस्त, 2016 को ब्रासीलिया में शुरू होंगी, जबकि स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मैच 20 अगस्त को रियो के मराकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला वर्ग की फुटबाल स्पर्धाएं तीन अगस्त से रियो डी जनेरियो में शुरू होंगी और महिला वर्ग का फाइनल मैच भी 19 अगस्त को मराकाना स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

दोनों वर्गो के फुटबाल मैचों की मेजबानी करने वाले अन्य शहरों में बेलो होरिजोंटे, मनाउस और साओ पाउलो हैं।

पुरुष वर्ग में नौ टीमें ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। ये टीमें हैं, ब्राजील, अर्जेटीना, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, पुर्तगाल, फिजी, मेक्सिको और होंडुरास।

वहीं महिला वर्ग में अब तक कुल छह टीमें ओलम्पिक में जगह पक्की कर चुकी हैं। ये टीमें हैं, ब्राजील, कोलंबिया, जर्मनी, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493