उप्र में सड़क हादसा, 3 मरे

लखीमपुर खीरी, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की सुबह एक बस ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 जख्मी हो गए। 11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शिमला की ओर से नेपाली यात्रियों को लेकर आ रही टूरिस्ट बस धौरहरा के सिसैया चौराहे पर सड़क के एक ओर खड़े ट्रक (एचआर 69 टी 2172) में जा घुसी। इस हादसे में बस ड्राइवर जगतार सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया और एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

मरने वाले दोनों यात्री नेपाल के पीरपुर के निवासी बताए गए हैं। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि यह टूरिस्ट बस रूपइडिहा जा रही थी। वहां से इन सभी लोगों को नेपाल जाना था। बस की स्पीड ज्यादा होने के कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493