नेमार बैलन डी ऑर के हकदार : रिवाल्डो

रियो डी जनेरियो, 11 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रिवाल्डो ने कहा है कि स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड बैलन डी ऑर के हकदार हैं।

नेमार ने बार्सिलोना के लिए ला लीगा के मौजूदा सत्र में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और 10 लीग मैचों में 11 गोल कर चुके हैं।

नेमार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना ला लीगा में इस समय शीर्ष पर है, और पिछले मैच में क्लब ने विलारेल को 3-0 से हराया था।

बार्सिलोना के लिए 1997 से 2002 के बीच खेल चुके रिवाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मैं कहना चाहूंगा कि नेमार को बार्सिलोना के लिए खेलते हुए देखने का आनंद ही कुछ और है, खासकर 11 नंबर की जर्सी में जो मेरे लिए परिचित सा है।”

उल्लेखनीय है कि रिवाल्डो 1999 में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493