ओबामा ने मोदी को दिवाली की बधाई दी

वाशिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दिवाली की बधाई दी है। बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच के सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

व्हाइट हाउस के एक बयान में मंगलवार को बताया गया कि ओबामा ने मोदी को फोन किया। उन्होंने पूर्वी एशिया सम्मेलन, पेरिस पर्यावरण सम्मेलन और जी-20 शिखर सम्मेलन पर बात की।

बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति ओबामा ने मोदी से हैप्पी दिवाली कहा और दुनिया और क्षेत्र के मामलों में दोनों देशों के बीच के सहयोग का जिक्र किया।”

इससे पहले नई दिल्ली में मोदी ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले पीओटीयूएस (प्रेसीडेंट आफ द युनाइटेड स्टेट) ने फोन किया। हमने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। यह हम दोनों के बीच हाल ही में स्थापित नई हाटलाइन पर हुई पहली बातचीत थी।”

मोदी ने ट्वीट में कहा, “राष्ट्रपति ओबामा और मैं तुर्की में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में एक दूसरे से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।” सम्मेलन 15-16 नवंबर को होगा।

मोदी ने ट्वीट में कहा, “हमने कई मुद्दों पर बात की। जानकर अच्छा लगा कि व्हाइट हाउस में कैसे दिवाली मनाई जा रही है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493