म्यांमार चुनाव में सू की की जीत पर चुनाव आयोग की मुहर

यांगून, 11 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार के संघीय चुनाव आयोग (यूईसी) ने बुधवार को ऐलान किया कि विपक्षी नेता आंग सान सू की ने रविवार को हुए आम चुनाव में जीत हासिल की है और वह प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के लिए चुन ली गई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की अध्यक्ष सू की ने यंगून की काहमू सीट पर यूनियन सॉलिडरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) के यू क्याव जिन हाईन को शिकस्त दी।

यूईसी की तरफ से जारी नतीजों के मुताबिक अब तक एनएलडी संसद के तीन स्तरों के लिए कुल 291 सीट जीत चुकी है। इनमें 78 सीट हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, 29 हाउस ऑफ नेशनलटीज और 182 सीट क्षेत्रीय संसद की हैं।

यूएसडीपी को कुल 27 सीटें मिली हैं। इनमें छह सीट हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव, दो हाउस ऑफ नेशनलटीज और 19 सीट क्षेत्रीय संसद की हैं।

यूईसी की तरफ से मंगलवार रात जारी नतीजों के मुताबिक कुल 333 प्रतिनिधियोंने संसद के तीन स्तरों के लिए जीत हासिल की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493