बहाल किए गए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच

सेंट जोंस (एंटिगा), 11 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने टीम चयन की आलोचना करने वाले फिल सिमंस को माफी मांगने के बाद फिर से मुख्य कोच नियुक्त कर दिया।

52 वर्षीय सिमंस को हरफनमौला खिलाड़ियों ड्वायन ब्रावो और कीरन पोलार्ड को टीम से बाहर रखने के फैसले की आलोचना करने के कारण सितंबर में हटा दिया गया था।

सिमंस ने श्रीलंका दौरे के लिए एकदिवसीय टीम के चयन में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप लगाया था और कहा था कि उन्हें इस दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं दी गई।

श्रीलंका दौरे के लिए कैरेबियाई टीम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही सिमंस ने कहा था कि उनके और कप्तान जेसन होल्डर की इच्छा के बावजूद ब्रावो और पोलार्ड को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार सिमंस ने बाद में सार्वजनिक तौर पर डब्ल्यूआईसीबी से माफी मांग ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493