हिमाचल में 21 फीसदी वयस्क करते हैं तंबाकू सेवन : कौल सिंह

शिमला, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में 21 फीसदी से अधिक वयस्क तंबाकू का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसमें धूम्रपान करने वाले 8.8 लाख लोग शामिल हैं, जो तंबाकू चबाने वालों की संख्या से कहीं अधिक है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने ये बातें कही।

मंत्री ने न्यूयॉर्क में मंगलवार को ब्लूमबर्ग द्वारा आयोजित तंबाकू नियंत्रण पर एक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कहा कि राज्य ने धूम्रपान मुक्त राज्य बनाने के प्रयास में प्रगति की है। हाल में इसने सिगरेट व बीड़ी की खुली बिक्री पर रोक लगाई है।

हिमाचल प्रदेश की आबादी 68 लाख है।

कौल सिंह ने कहा कि एक व्यापक कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया जारी है, जो तंबाकू नियंत्रण पर फ्रेमवर्क कन्वेंशन के अनुच्छेद 5.3 के सिफारिशों व प्रावधानों के आधार पर होगा।

सिंह ने कहा कि राज्य में जुलाई 2013 में सार्वजनिक जगहों को धूम्रपान मुक्त घोषित कर दिया गया था और अब तंबाकू मुक्त राज्य बनाने के लिए मशक्कत जारी है।

ग्लोबल एडल्ट टोबाको सर्वे (2009-10) का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में तंबाकू सेवन की शुरुआत की दर सबसे अधिक है, जो कि लगभग 21 साल है।

उन्होंने कहा, “हमारा ध्यान अब धूम्रपान न करने वालों को धूम्रपान के नुकसान से बचाने पर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493