मोदी ब्रिटेन यात्रा के लिए रवाना

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ब्रिटेन के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए। इस दौरान निवेश और रक्षा सहयोग क्षेत्र में दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है।

मोदी ने ब्रिटेन के लिए रवाना होने से पहले अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “मेरी इस यात्रा का उद्देश्य भारत के परंपरागत मित्र के साथ सहयोग को मजबूत करना है, ब्रिटेन न सिर्फ भारत का प्रमुख आर्थिक साझेदार देश है बल्कि विश्व के अग्रणी आर्थिक देशों में से एक भी है।”

उन्होंने लिखा, “भारत और ब्रिटेन दो जीवंत लोकतांत्रिक देश हैं, जिन्हें अपनी विभिन्नता और बहुसांस्कृतिक समाजों पर गर्व है।”

मनमोहन सिंह के 2006 के ब्रिटेन दौरे के नौ साल बाद मोदी का यह दौरा पहला द्विपक्षीय दौरा है।

मोदी ने कहा, “ब्रिटेन तेजी से बढ़ रहे जी-7 देशों में से एक है और इसे सशक्त वित्तीय सेवा क्षेत्र का गढ़ माना जाता है। इस यात्रा से मुझे हमारे आर्थिक एवं कारोबारी संबंधों में सुधार करने के लिए अत्यंत संभावना नजर आती है, जिससे दोनों ही देशों को लाभ होगा।”

मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 नवंबर को तुर्की जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493