लॉस एंजेलिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ में जैक स्पैरो के किरदार से मशहूर हुए हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप का कहना है कि वह साल 2003 में आई इस फिल्म से लगभग बाहर हो चुके थे।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “वे मुझे निकालना चाहते थे। मुझे डिजनी के शीर्ष अधिकारियों से कॉल आई थी, जिन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं कर क्या रहा हूं?”
डेप ने कहा, “मुझे लग रहा था कि मुझे निकाल दिया जाएगा, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं किया गया। वे मेरे किरदार के साथ नीचे सबटाइटल्स देने वाले थे।”
हालांकि निर्माताओं के इस डर के बावजूद फिल्म में डेप के किरदार समुद्री लुटेरे ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ की काफी सराहना की गई और डेप को इस फिल्म श्रृंखला की कई अन्य फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला।
इस फिल्म के बाद डेप ने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : डेड मैन्स चेस्ट (2006)’, ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : ऐट वॅल्र्डस एंड (2007)’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स (2011)’ में भी समुद्री डाकू की भूमिका निभाई।
‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ श्रृंखला की अगली फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन : डेड मेन टेल नो टेल्स’ 2017 में सिनेमाघरों में आएगी।
dharmpath.com dharmpath