रियो डी जेनेरियो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के दूसरे स्थान पर स्थित क्लब विला नोवा ने इस साल फीफा के पुस्कास पुरस्कार के लिए नामित हुए खिलाड़ी वेंडेल लिरा के साथ करार किया है।
नोवा क्लब के साथ करार से पहले लिरा किसी भी अन्य क्लब में शामिल नहीं थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब ने बुधवार को लिरा के साथ हुए करार की घोषणा की। पुस्कास पुरस्कार में नामित होने के एक सप्ताह से भी कम समय में क्लब ने लिरा के साथ करार किया।
नोवा के अध्यक्ष गुटो वेरोनेज ने कहा, “हमें हमेशा से ही उनके खेलने का तरीका पसंद रहा है, लेकिन हम उनके साथ करार करने में सक्षम नहीं हो पाए थे।”
इस साल सितंबर में गोआनेशिया क्लब से करार समाप्त होने के बाद से ही लिरा एक ‘फ्री एजेंट’ थे। उन्होंने पिछले सप्ताह आशा जताई थी कि इस पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद उनके करियर की फिर से शुरुआत होगी।
लिरा ने कहा, “मैंने एक नए क्लब की तलाश की आशा में प्रशिक्षण, कार्य और दौड़ना जारी रखा था।”
पुरस्कार विजेता की 11 जनवरी को घोषणा बालोन द’ओर गाला में होगी।
dharmpath.com dharmpath