भोपाल में लगेगा पर्यावरण विशेषज्ञों का जमावड़ा

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘ग्लोबल वामिर्ंग एवं जलवायु परिवर्तन-समाधान की ओर’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 और 22 नवंबर को होने जा रही है। इस संगोष्ठी में देशभर के लगभग छह सौ पर्यावरण विशेषज्ञ हिस्सा लेगें।

राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन में अगले वर्ष होने वाले सिंहस्थ से पहले विभिन्न विषयों पर संवादों और मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल में यह दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस संगोष्ठी का मकसद विश्व को पर्यावरण की समस्या से निपटने का संदेश देना है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक संगोष्ठी में देश की प्रमुख संस्थाओं के करीब 579 वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारों के जलवायु परिवर्तन नोडल अधिकारी, केन्द्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महिला सरपंच हिस्सा लेंगे।

बताया गया है कि संगोष्ठी में दो दिन में विभिन्न विषयों पर 15 सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिंविग के रविशंकर होंगे। संगोष्ठी स्थल पर चार प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। ये प्रदर्शनियां सिंहस्थ, जलवायु परिवर्तन, मध्यप्रदेश के विकास और मध्यप्रदेश के पर्यटन पर केंद्रित होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493