सर्वश्रेष्ठ बन सकते हैं नेमार : रोनाल्डिन्हो

रियो डी जेनेरियो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल दिग्गज रोनाल्डिन्हो का मानना है कि स्ट्राइकर नेमार में विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी बनने के सारे गुण हैं।

नेमार ने बार्सिलोना के साथ जुड़ने के बाद अब तक खेले गए 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं।

एफसी बार्सिलोना की आधिकारिक वेबसाइट में बुधवार को साझा किए गए बयान में रोनाल्डिन्हो ने कहा, “नेमारा अद्भुत हैं। वह इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन ब्राजीलियाई खिलाड़ी हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “एक ब्राजीलियाई को लगातार इतिहास बनाते देखना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं। वह एक अच्छे खिलाड़ी और दोस्त हैं और आशा है कि उनके साथ सबकुछ ठीक हो।”

रोनाल्डिन्हो से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने एक दशक पहले सोचा था कि मेसी इस ऊंचाई पर पहुंचेंगे?

इसकी प्रतिक्रिया में रोनाल्डिन्हो ने कहा, “हैरान हूं। मैंने ऐसा नहीं सोचा था। उन्होंने हमेशा से गुणवत्ता दिखाई है और फुटबाल के बारे में यह एक अच्छी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493